Breaking News

Indonesia में पीएम के स्वागत में बजा ‘साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम अपने पहले पड़ाव में Indonesia पहुंचे। पीएम मोदी का इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इंडो​नेशिया की सिंगर फ्रिडा लुसियाना ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति जोको विदोदो के स्वागत के लिए बापू को स​मर्पित मशहूर गाना ‘साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ गाना गया।

  • भारत की आजादी को समर्पित बापू के लिए मूल रूप से 1954 में आई फिल्म जागृति में आशा भोंसले ने यह गाना गाया था।

Indonesia, भारतीय महाकाव्यों की थीम पर आयोजित हुई प्रदर्शनी

इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जकार्ता के ‘नेशनल मॉन्यूमेन्ट’ में पहली बार आयोजित संयुक्त ‘पतंग प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कर पतंगबाजी में हाथ आजमाया। इंडो​नेशिया में भारतीय महाकाव्यों की थीम पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

  • यह प्रदर्शनी भारत के महाकाव्यों ‘रामायण ’ और ‘महाभारत’ की थीम पर आधारित थी।

इंडोनेशिया में जकार्ता की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद गये पीएम मोदी

इंडोनेशिया में पीएम मोदी जकार्ता की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद गये, उनके साथ इस दौरान राष्ट्रपति जोको विदोदो मौजूद रहे। मस्जिद देखने के बाद पीएम मोदी अर्जुन का रथ देखने पहुंचे थे। जहां महाभारत के युद्ध की झलक को एक चट्टान पर कलाकृति के जरिए दर्शाया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच डेलीगेशन स्तर की बैठक हुई।

  • दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के साथ कुल 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
  • पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए 30 दिन के लिए भारत यात्रा की नि:शुल्क वीजा व्यवस्था करने का ऐलान किया।

इंडो​नेशिया के बाद पीएम जाएंगे मलेशिया और सिंगापुर

इंडो​नेशिया के बाद पीएम मोदी मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। पीएम के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...