Breaking News

भाजपा ने संविधान के खिलाफ काम किया : Akhilesh

फैजाबाद/बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आनन्द सेन के पक्ष में फार्बिस इंटरकालेज मैदान, फैजाबाद में और बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामसागर रावत के समर्थन में मौरंगमण्डी मैदान, बाराबंकी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।

श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ने संविधान (Constitution) के खिलाफ काम किया है। उसने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उसने नफरत फैलाकर समाज को तोड़ा है। नौजवानों से रोजगार छीना हैं। भाजपाई तो अब अच्छे दिन की बात नहीं करते पर 23 मई से उनके फुरसत के अच्छे दिन जरूर आ जाएंगे।

सपा-बसपा का गठबंधन विचारों का गठबंधन

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा को डाॅ0 लोहिया और डाॅ0 अम्बेडकर याद आ रहे हैं। यद्यपि उनका इनसे कोई लेना देना नहीं है। आजादी के बाद दोनों ने मिलकर काम करने का इरादा किया था किन्तु वह नहीं हो पाया। हम उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन विचारों का गठबंधन है। हम चाहते हैं संविधान बचे, संविधान ने जो अधिकार दिए हैं वे बचे रहें तो इसके लिए हम दो कदम पीछे भी चलने में नहीं हिचकेंगे

भाजपाई छल करने में आगे

श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में समाजवादी सरकार के समय भजन स्थल बन रहा था। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनता। परिक्रमा मार्ग में छाया तथा अन्य सुविधाएं होनी थी। बिजली लगातार दी जा रही थी। भाजपाइयों ने यहां पुष्पक विमान का धोखा दिया हेलीकाप्टर से राम सीता लक्ष्मण को लाए। घी के दिए जलाने की जगह सरसो के तेल का इस्तेमाल किया। भाजपाई छल करने में बहुत आगे है। वे विकास के रास्ते को रोकते हैं। छल से ही उन्होंने अपनी सरकार भी बनाई है।

भाजपा की स्मार्ट सिटी कहीं नहीं 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लाल, हरे, नीले रंग की लहर देखकर भाजपाई घबरा गए हैं। साइकिल की तेज रफ्तार से उनमें बेचैनी है। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में आंधी आई हैं, जिनकी ऊंची आवाज सुनाई देती थी उनकी सभा में कोई उत्साह और भीड़ नहीं दिख रही है। उन्हें अपना कोई काम याद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्मार्ट सिटी कहीं नहीं दिखाई देती है।

किसान को लागत का डेढ़ गुना मूल्य नहीं मिला। मंहगाई बेलगाम है। खाद की बोरी से 5 किलो खाद चुरा ली गई। किसान खेत की रखवाली करने के लिए रात-रात जागता है। जगह-जगह सांड़ घूम रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर एक्सप्रेस-वे से अयोध्या और फैजाबाद को भी जोड़ेंगे। हमारे प्रधानमंत्री जी प्रचार मंत्री ज्यादा हैं। चैकीदार बनने से पहले वे चायवाला थे, उनकी चाय बहुत बेकार निकली। हम तब तक नया भारत नहीं बना सकते जब तक कि नया प्रधानमंत्री नहीं बनेगा।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...