Breaking News

Sixth phase में कुल 61.14% वोट‍िंग, बंगाल 80.16% ने सबको पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण (Sixth phase) में सात राज्यों की 59 सीटों पर आज वोट डाले गए। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हुआ।

सबसे ज्‍यादा 80 फीसदी से ज्‍यादा वोट

पश्‍च‍िम बंगाल में इस चरण में सबसे ज्‍यादा 80 फीसदी से ज्‍यादा वोट डाले गए। शाम 7 बजे तक देश की 59 सीटों पर 61.14% वोट‍ि‍ंग हुई। इस चरण में भी वोट करने के मामले में पश्‍च‍िम बंगाल सबसे आगे है। दिल्‍ली में 56.11, हरियाणा में 62.91, उत्तर प्रदेश में 53.37 फीसदी, बिहार में 59.29 प्रति‍शत, झारखंड में 64.46 फीसदी और मध्‍य प्रदेश में 60.40 प्रति‍शत मतदान हुआ। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर मतदान हुआ।

2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदाता 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीत दर्ज की थी।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ

सुलतानपुर से इस बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार इस सीट से मेनका के पुत्र वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी। मेनका गांधी के खिलाफ गठबंधन की ओर से चन्द्रभान सिंह यादव और कांग्रेस ने संजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान को फिर होना पड़ा शर्मिंदा, उसके राष्ट्रीय दिवस समारोह में नहीं शामिल हुआ कोई भारतीय अधिकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्ते किसी से छिपे हुए नहीं हैं। पुलवामा हमले के बाद ...