Breaking News

“नमो नमो” अब जाने वाले हैं : Mayawati

लखनऊ। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की दो संयुक्त रैलियां गोरखपुर और गाजीपुर में हुई जिनको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने संबोधित किया। गठबन्धन की लोकसभा गोरखपुर, महाराजगंज एवं कुशीनगर की संयुक्त रैली रामगढ़ताल के निकट जिला गोरखपुर में और लोकसभा गाजीपुर की संयुक्त रैली पुलिस लाइन के पास हुई।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने

गोरखपुर और गाजीपुर की संयुक्त रैलियों को संबोधित करते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि नमो नमो अब जाने वाले है। प्रधानमंत्री जी की नाटकबाजी और जुमलेबाजी अब उनके काम नहीं आने वाली है। गरीबों को अच्छे दिनों का प्रलोभन देकर जो वादे किए थे उनका एक चैथाई भी पूरा नहीं किया। भाजपा ने सिर्फ बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों को बढ़ावा दिया है।

वोटों के लिए गरीब होने का नाटक किया जाता है। जनता भाजपा और कांग्रेस की सच्चाई जान गई है। इन चुनावों में उसने केंद्र की सत्ता में बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश में भी सरकार बदलने का इरादा कर लिया हैं। भाजपा नेताओ की नींद उड़ी हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था खराब की। कांग्रेस भी झूठे वादे कर रही है। हम सत्ता में आने पर गरीबों के परिवारों को स्थायी नौकरी दिलाएगें।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों, नौजवानो और अल्पसंख्यको का भरोसा तोड़ दिया है। मंहगाई बढ़ गई। जनहित की योजनाएं जो समाजवादी सरकार ने चलाई थी, उन्हें भी रोक दिया गया। अब 5 साल का की नही 2 साल का भी हिसाब जोड़कर सात वर्ष का जवाब लेना होगा।

उन्होने कहा कि इस बार गठबन्धन की आंधी में कोई बचने वाला नहीं है। पिछले चुनाव में आदरणीया मायावती जी ने सिर्फ समर्थन दिया था इस बार गठबन्धन है। जनता जान गई है कि 6 चरणों के बाद गठबन्धन का कहीं कोई मुकाबला नही है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री जी को पूंजीपतियों का दलाल कहते हुए कहा कि एक बार गलती हो गई अब दुबारा मतदाता किसी झूठ बोलने वाले को प्रधानमंत्री नहीं बनाएगें। गंगा भइया ने पहले बुलाया था, अब नाराज हो गई है, वह वापस उन्हें गुजरात भेजना चाहती है। उन्होने कहा कि पहले चायवाला बना फिर पिछड़ा और चैकीदार बन गए। उनके राज में गांव में  जानवर फसल खा रहे हैं। गोशाला में गायें भूखी मर रही है। 2 करोड़ रोजगार का वादा खोखला साबित हुआ। अब इनको कड़ी सजा देनी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...