Breaking News

सलमान के साथ दिखी Nora Fatehi

सलमान खान की आने वाली फ़िल्म “भारत“ के गाने रिलीज होने का सिलसिला तो थम ही नहीं रहा है। पिछले हफ्ते इसका एंथम ’जिंदा’ रिलीज हुआ था, अब ’तुरपेया’ जारी किया गया है। इसमें सलमान खान के साथ Nora Fatehi नोरा फतेही को देखा जा सकता है। आवाज सुखविंदर की है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसमें सलमान पूरे वक्त एक नौसैनिक अधिकारी की वर्दी में हैं।

Nora Fatehi से

बता दें कि नोरा फतेही Nora Fatehi से के इस गाने से कुछ ही दिन पहले गाना ’ऐथे आ’ रिलीज हुआ था। इस गाने में सलमान खान की मूंछ ’दबंग’ के पांडेजी की याद दिला रही हैं। गाने में सलमान खान और कटरीना को नाचते देखा जा सकता है। शादी के माहौल का गाना है, बीट्स बढ़िया हैं। सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले ’स्लो मोशन’ और ’चाशनी’ ने काफी नाम कमाया।

सलमान खान और कटरीना कैफ की खूबसूरत केमिस्ट्री को दर्शाता यह गाना “ऐथे आ“ अक्सा सिंह, कमाल खान और नीति मोहन का गाया है। कुछ दिन पहले रिलीज किए गए गीत ’चाशनी’ में भी सलमान और कटरीना की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ’भारत’ में अली अब्बास ज़फर, सलमान खान और कटरीना कैफ तीनों ही तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

’भारत’ में तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं। हाल ही में रिलीज किए गए ट्रेलर में, इतिहास के पन्नों का संदर्भ लेते हुए सलमान की कहानी के छह दशकों को दिखाया गया है। इस कहानी को देश की विकास यात्रा से भी जोड़ा गया है। अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी-सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...