Breaking News

Congress में चल रहा इस्तीफा देने का दौर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस Congress को मिली भारी हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। हालांकि, उनके बाद अब पार्टी के उन नेताओं ने भी हार की जिम्मेदारी लेना शुरू कर दिया है जिन्हें महत्वपूर्ण पदों के साथ ही कांग्रेस ने चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी थी। इस कड़ी में सबसे पहला नाम कांग्रेस नेता राज बब्बर का है।

Congress के राज बब्बर

राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के Congress अध्यक्ष हैं और उन्हें पार्टी ने फतेहपुर सिकरी से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। राज बब्बर अपनी सीट तो हारे ही पूरे यूपी में कांग्रेस को भी कोई सीट नहीं दिला सके सिवाय पार्टी की रायबरेली वाली परंपरागत सीट। इस सीट पर सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की है वहीं अमेठी से राहुल गांधी तक हार गए। इतने बुरे प्रदर्शन के बाद राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा भेज दिया है।

उनके अलावा अमेठी में राहुल गांधी की करारी हार के बाद अमेठी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
ठीक उन्हीं की तरह कर्नाटक में कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एचके पाटिल ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कर्नाटक में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वहां पार्टी केवल 1 सीट जीत पाई है। राज्य में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। इस हार के बाद पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष को खत लिखकर कहा है कि यह हम सबके लिए आत्ममंथन का समय है। मैं अपनी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने पद से इस्तीफा देता हूं।


 

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...