Breaking News

तीन लाख बच्चों ने किया पलायन

संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ ने कहा है कि दो वर्ष की अवधि में दुनियाभर से तीन लाख से अधिक बच्चों ने अकेले पलायन किया और यह चलन तेजी बढ़ रहा है जिसकी वजह से कम उम्र के अनेक शरणार्थी गुलामी और वेश्यावृत्ति के दलदल में धंसने को मजबूर हैं। यूनिसेफ ने कहा कि इनमें से 1,70,000 बच्चों ने वर्ष 2015..16 में यूरोप में शरण ली। इनमें से अनेक शरणार्थी भूमध्य सागर की दुर्गम यात्रा कर पहुंचे जहां एक अनुमान के मुताबिक पिछले वर्ष सैकड़ों बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 और वर्ष 2017 की शुरूआत में इनमें से लगभग 92 फीसदी लड़के और लड़कियां नौकाओं में सवार होकर इटली आए। ये अकेले ही यात्रा पर आए या फिर यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गए। यूनिसेफ के मुताबिक ये बच्चे मुख्यतः एरिट्रिया, गाम्बिया, नाइजीरिया, मिस्र और गिनी जैसे अफ्रीकी देशों से आए।

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...