Breaking News

जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी: गौरव माहेश्वरी

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव महेश्वरी ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 50 दिन की भाजपा सरकार में अपराधों की बाढ़ आ गई है। कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं है जिससे आम जन पूरी तरह से अस्त.व्यस्त हो रहा है। बहु.बेटियों की सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिलाने वाली भाजपा सरकार के साये में दिन में घर में घुसकर बेटियों का खून होता है तो शाम के वक्त महिला पर गोलियां बरसाई जाती है, यह हाल प्रदेश के राजधानी का है तो दूर.दराज के क्षेत्रों की कानून व्यवस्था का अनुमान लगया जा सकता है, भाजपा की सरकार में आज व्यापारी, महिलायें सहित आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भाजपा सरकार की साख तेजी से गिरी है, जनता में सरकार के खिलाफ भयंकर गुस्सा है।
जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर में जो घटनाएँ हुई है उनमें प्रशासन की पूरी विफलता और भाजपा की संकीर्ण जातीय मानसिकता का खुला प्रदर्शन हुआ है। सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री घोषणाएं करने और नये-नए फरमान जारी करने में अपनी वाहवाही लूटने में लगें है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...