Breaking News

Sonakshi : 8 साल के करियर के साथ आज 31वां जन्मदिन

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली दबंगगर्ल Sonakshi सोनाक्षी सिन्हा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आज इस खास दिन में जानते हैं कि कैसा रहा सोनाक्षी का 8 साल का बॉलीवुड करियर।

जानें कैसा रहा दबंगगर्ल Sonakshi का बॉलीवुड सफर

Sonakshi सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 8 साल के करियर में बहुत सी फ़िल्में की। जिनमें कुछ फ़िल्में तो ऐसी थी जिनमें उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। सोनाक्षी का फिल्मी सफर 2010 में आई फिल्म दबंग से शुरू हुआ और अब तक इन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं

दबंग: 

  • साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ  फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री ली थी।
  • मसाला फिल्म होने के बावजूद सोनाक्षी ने अपनी अदाकारी से फैंस से सबका दिल जीत लिया।
  • इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया था।

लुटेरा : 

  • साल 2013 में विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लुटेरा’ में सोनाक्षी के किरदार को जमकर सराहा गया, जो कि 1950 के पृष्ठभूमी पर आधारित थी।
  • इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस कैटगरी में नोमिनेशन भी मिला था.

अकीरा : 

  • साल 2016 में आई फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा ने एक अलग तरह का ही किरदार निभाया।
  • इस फिल्म में सोनाक्षी ने अकीरा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो बात बात पर अपना आपा खो बैठती है।
  • इस फिल्म में सोनाक्षी पहली बार एक्शन भी करती नजर आई थीं जिसके लिए उन्होंने काफी ट्रेनिंग भी ली थी।

इत्तेफाक :

  • पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘इत्तेफाक’ में भी सोनाक्षी ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया।
  • ये फिल्म 1969 में आई फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रिमेक थी।
  • इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे अदाकार थे।
  •  सोनाक्षी के करियर में ये फिल्म काफी हटकर थी।

नूर :

  • 2017 के अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘नूर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
  • इस फिल्म में भी सोनाक्षी एक बार फिर एक नए अंदाज में नजर आईं।
  • ये फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ पर आधारित थी।
  • इसका निर्देशन सुनील सिप्पी ने किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी।

About Samar Saleel

Check Also

माइकल डगलस का खुलासा, एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में अपने किरदार की चाहते थे खतरनाक मौत

माइकल डगलस हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे वैश्विक ...