Breaking News

पीवी रामाशास्त्री बने एडीजी कानून-व्यवस्था

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एडीजी स्तर के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर तैनात एडीजी आनंद कुमार को हटाकर डीजी कारागार के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर वाराणसी के एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।

डीजी कानून-व्यवस्था

माना जा रहा है कि हाल के दिनों में प्रदेश में हुई कुछ घटनाओं के चलते डीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार को हटाया गया। वहीं कारागार विभाग में भी हाल के दिनों में व्यवस्था दुरुस्त नहीं चल रही थी। कई माफिया जेल में मनमानी कर रहे थे। कई बार अपराधियों के शराब पीते वीडियो आदि जारी हुए। इसे सरकार ने गंभीरता से लिया था। इसलिए चंद्रप्रकाश को हटाकर महत्वहीन पद पर भेजा गया है। हालांकि गृह विभाग के अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर करार दे रहे हैं। उन्हें एडीजी रूल्स एवं मैनुअल के पद पर तैनाती दी गई है। बदले गए अधिकारियों में एडीजी सतर्कता ब्रजभूषण को अब एडीजी वाराणसी जोन बनाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती ‌एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार को एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर भेजा गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...