Breaking News

प्रदेश में केवल कानून बचा है, व्यवस्था फेल : त्रिलोक त्यागी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर चुनकर आयी थी, लेकिन प्रदेश में केवल कानून बचा है व्यवस्था फेल हो चुकी है। बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा देने वाली सरकार प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार रोकने में पूर्णतः असफल है और कई मामलों में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें पुलिस और सरकार का खुला संरक्षण है। यह बात त्रिलोक त्यागी ने राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

गन्ना किसान का रूपया मिल मालिक

श्री त्यागी ने कहा कि गन्ना किसानों से बिजली बिल की वसूली तब तक रोकी जाय जब तक कि चीनी मिलों से गन्ना किसानों को पूरा भुगतान न हो जाय क्योंकि जब गन्ना किसान का रूपया मिल मालिक दबाये बैठें है, तो किसान बिल कहां से भरेगा। 6 माह पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गयी विद्युत मूल्य की दरों तथा वर्तमान में प्रस्तावित बढोत्तरी को यदि वापस नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय लोकदल विधान सभा पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

उपचुनावों के साथ-साथ 2022 की तैयारियों में

पत्रकार वार्ता से पूर्व प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन को चुस्त और दुरूस्त करने की दृष्टि से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्तमान उपचुनावों के साथ-साथ वर्ष 2022 की तैयारियों में हम सभी को तन मन से अपना योगदान करके राष्ट्रीय लोकदल को किसान मसीहा चै0 चरण सिंह की नीतियों के आधार पर राजनैतिक परिदृष्य में आगे लाना होगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी को प्रदेश को नई दिशा देने के लिए आगे लाना होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह एवं डाॅ0 सुधाकर पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर एवं चन्द्रबली यादव,प्रदेश संगठन महासचिव राजकुमार सांगवान,प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, पूर्वी जोन के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, मध्य जोन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान वीरपाल राठी, डाॅ0 अजय तोमर, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी पूर्व विधायक, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, सुरेश गुप्ता, चौ0 धीर सिंह, मौलाना नजमुददीन काशमी, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, बी.एल. प्रेमी, नरेन्द्र सिंह यादव, रमावती तिवारी प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, शमीम बानों, राव कैसर सलीम, बेला प्रसाद राजवंशी, राम सिंह राजपूत, सीमाव अहमद उर्फ चांद मिया, अखिलेश वर्मा, काजी शहाबुददीन, भोलानाथ वर्मा, बृजेन्द्र वर्मा, अनिल पटेल, अभिषेक बाजपई, अनिल मिश्रा, शशांक श्रीवास्तव, मालती चैधरी, रामकृष्ण पटेल, अभिजीत श्रीवास्तव आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...