Breaking News

भारत ने IOC सीजन 2023 की मेजबानी के लिए लगाई बोली

भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिये मंगलवार को अपना दावा पेश किया। इस सत्र में 2030 शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव किया जा सकता है।

भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ

भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) और आईओसी सदस्य नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आईओसी की संचालन संस्था के 134वें सत्र से इतर आईओसी प्रमुख थामस बाक को औपचारिक बोली पत्र सौंपा। बत्रा ने कहा, ”भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे।

भारत ने इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में

बत्रा का बुधवार को सत्र के दौरान नया IOC सदस्य चुना जाना लगभग तय है। भारत पहले वर्तमान सत्र की मेजबानी चाहता था लेकिन वह इटली के शहर मिलान से पिछड़ गया। बाद में इटली ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करने का फैसला किया जिससे मिलान में यह सत्र आयोजित नहीं हो पाया। मिलान को सोमवार को 2026 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपी गयी। भारत ने इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी।

About Samar Saleel

Check Also

इस कारण धोनी ने लिया था सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला, क्रिस गेल ने किया खुलासा

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व का ...