Breaking News

संस्कृति राय की हत्या का खुलासा, चार ने उतारा था मौत के घाट

लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ की छात्रा संस्कृति राय की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश को बीते दिन सीतापुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि राजेश के साथ 3 और साथी इस हत्याकांड में शामिल थे,  जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछली 22 जून को हुई थी संस्कृति राय की हत्या

बलिया निवासी पॉलीटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय (17) की पिछली 22 जून 2018 को हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद इस हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। वहीं अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं,बुधवार को पुलिस ने सीतापुर से संस्कृति के हत्या के आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया था।
आज इसी कड़ी में एडीजी ज़ोन लखनऊ राजीव कृष्ण ने पत्रकारों से बात करते हुए संस्कृति की हत्या से जुड़े कई खुलासे किये,इस प्रेस वार्ता के दौरान आईजी सुजीत कुमार पांडेय और एसएसपी कालानिधि नैथानी भी मौजूद हैं।

संस्कृति के साथ दुराचार की कोशिश

पुलिस ने बताया कि राजेश सहित 4 आरोपियों ने संस्कृति के साथ दुराचार की कोशिश की थी।लखनऊ में रह कर पढ़ाई कर रही संस्कृति हत्या वाले दिन अपने घर बलिया जाने वाली थी। संस्कृति घर से निकली लेकिन अगले दिन उसकी लाश मिली,इस मामले में पुलिस ने बताया कि संस्कृति को अकेला पाकर 4 आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

जिसके चलते उन्होंने संस्कृति की हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी राजेश इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका हैं। राजेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संस्कृति का बैग और मोबाइल बारामद किया है।पुलिस इस हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है, पुलिस ने इन्हें जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...