Breaking News

जर्मनी : प्लेन में सवार 33 यात्रियों के कान से निकला खून

जर्मनी में रायनियर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई है। प्लेन में सवार यात्रियों के कान से खून निकल आया और 33 यात्रियों के घायल होने की खबर है। फेडरल पुलिस ने कहा कि रायनियर फ्लाइट के केबिन के डीप्रेशराइज होने के बाद विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।रायनियर फ्लाइट नंबर एफआर 7312 में 189 यात्री सवार थे। यह विमान शुक्रवार को डबलिन से क्रोएशियाई शहर जेडार के लिए रवाना हुआ था। रायनियर के प्रवक्ता ने बताया कि अचानक “इन-फ्लाइट डिप्रेशराइजेशन” का सामना करना पड़ा।

जर्मनी में आपातकालीन लैंडिंग

जिससे चालक दल विमान की जर्मनी में आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर हो गया। जर्मन के संघीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों ने तेज सिरदर्द और कान दर्द के साथ ही उल्टी की शिकायत की। कुछ यात्रियों के कान से खून बह रहा था। जर्मन मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्रियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों का अभी भी इलाज हो रहा है।
“Flightradar24“ में बताया गया था कि विमान कुछ ही मिनट में रायनियर विमान 12,000 मीटर की ऊंचाई से 3,000 मीटर की ऊंचाई तक गिर गया। बताते चलें कि फ्लाइट रडार 24 वेबसाइट एक है, जो दुनिया भर में रियल-टाइम उड़ान जानकारी रखती है।(एजेंसी)

 

About Samar Saleel

Check Also

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अवध विवि में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया ...