Breaking News

सीटों का बटवारा ही तय करेगा गठबंधन की राह : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ तालमेल उसी दशा में हो सकता है जब उनकी पार्टी को गठबंधन के तहत सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा अगर एेसा नहीं होता है तो उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने को तैयार है जिसके लिए उनके कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं।

मजबूर नहीं मजबूत सरकार :मायावती

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अब सत्ता में नहीं आएगी ये बात भाजपा को भी पता हैं। उन्होंने कहा कि आज कांशीराम की यह बात बड़ी सटीक बैठ रही है कि केंद्र में मजबूर नहीं मजबूत सरकार होनी चाहिए। क्योंकि गठबंधन की सरकार पर ज्यादा दबाव और जिम्मेदारी होती है।

भाजपा शासित प्रदेशों में मॉब लीचिंग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का माहौल बिगाड़ रही हैं।बसपा सुप्रीमों ने मॉब मीचिंग को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोब लीचिंग के नाम पर लगातार हत्यायें हो रही हैं,यह पूरे देश के लिए चिंता और दुःख की बात है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में मॉब लीचिंग जारी हैं। जिसके नाम पर निर्दोषों को मारा जा रहा है। देश में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कहीं भी किसी को भी मार दिया जा रहा है।

पार्टी अपने बूते पर चुनाव

मायावती ने गठबंधन के मसले पर बोलते हुए कहा यह तो हम तभी करेगें जब हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमारी पार्टी अपने बूते पर चुनाव लड़ने में समर्थ है और हम तभी समर्थन करेंगे जब हमें इन राज्यों में कांग्रेस सम्मानजनक सीटें देने को तैयार होग।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...