Breaking News

CM योगी रखेंगे बंदी माता मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव

लखनऊ। सनातन धर्म में संत की विशेष महत्वता है। जिन घरों में पूजा-पाठ के दौरान शंखनाद किया जाता है, उन घरों में व उनके आसपास नकारात्मक शक्तिया नहीं भटकती है। यह बात श्री बंदी माता मंदिर के महंत देवेंद्र पुरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े दस करोड़ के लागत से बनने वाले बंदी माता मंदिर का आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जीर्णोद्वार किया जायेगा।

बंदी माता मंदिर : कलश यात्रा से शुभारम्भ

बंदी माता मंदिर का शुक्रवार को सुबह 8 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा द्वारा “श्री सप्त चंडी महायज्ञ श्रीमद भागवत कथा रासलीला संत सम्मलेन मानस समारोह ” का शुभारम्भ होगा। श्री महंत देवेंद्र पुरी सेवा ट्रस्ट  के अध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी ने बताया की बंदी माता मंदिर के जीर्णोद्धार, नवनिर्माण में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर का भूमिपूजन किया जायेगा तथा सायं 7 बजे बनारस के शास्त्रीय संगीतज्ञ पं0 छन्नूलाल मिश्रा द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम व विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात योग गुरु डॉ0 भारत ठाकुर व सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम 27 जुलाई से 1 अगस्त तक निरंतर चलता रहेगा तथा 2 अगस्त को मंदिर के जीर्णोद्वार व विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा।

40 फ़ीट शंखाकार गुम्मद आकर्षण का मुख्य केंद्र

साढ़े दस करोड़ के लागत से बनने वाले 3 मंजिल के इस मंदिर में 40 फ़ीट का शंखाकार गुम्मद मुख्य आकर्षण का केंद्र है। वहीं महंत देवेंद्र पुरी ने बताया की शुक्रवार से शुरू होने वाली कलश शोभा यात्रा प्रातः 8 बजे श्री बंदी माता मंदिर से शुरू होकर जोशीटीला, बाबूगंज, पन्नालाल रोड, डालीगंज पुल, लल्लूमल घाट, मनकामेश्वर मंदिर होते हुए बंदी माता यज्ञ मंडप में समाप्त होगी।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...