Breaking News

सचिन के नाम एक और कीर्तिमान, ICC ने दी हाल ऑफ फेम में जगह

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम अब एक और उपलब्धि हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सचिन तेंदुलकर को हाल ऑफ फेम की फेमस लिश्ट में शामिल किया है। ICC ने सचिन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला तेज गेंदबाज कैथरीन को भी हाल ऑफ फेम में शामिल किया है। सचिन से पहले भी कई भारतीयों ने हाल ऑफ फेम में जगह बनाई है। जिसमें बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ का नाम है।

आपको बता दें कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। वे 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। टेस्ट में सचिन ने 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 248 है।

सचिन ने वनडे में भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 200 रन का है। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34357 रन बनाए हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा का नंबर है। हालांकि, संगकारा (28016) के सचिन से 6000 से ज्यादा रन कम हैं।

आपको बता दें कि ICC हाल ऑफ फेम एक ऐसा समूह है, जो क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करता है। हाल ऑफ फेम के शुरुआत इसमें 55 खिलाड़ी शामिल थे। इसमें अन्य देशों के मुकाबले इंग्लैंड के क्रिकेटरों की संख्या ज्यादा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब ...