Breaking News

योगी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिन्दा देशों में शामिल हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है।
योगी ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में राजधानी लखनऊ के निवासी वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुश्री रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आईआईटी कानपुर का भी अहम योगदान है।  उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की है।
गौरतलब है कि इसरो ने आज ही अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचते हुए मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-2 को लेकर बाहुबली नाम का अत्यधिक ताकतवर रॉकेट आज अपराह्न 2.43 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। रॉकेट ने चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया ह। यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। इससे चांद के अनसुलझे रहस्य जानने में मदद मिलेगी जिससे ऐसी नयी खोज होंगी जिनका भारत और पूरी मानवता को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंद्रयान 2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि इस प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी मौन, बैठक में नहीं हुई चर्चा, लग रही हैं कई तरह की अटकलें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो ...