Breaking News

कारगिल के 20 साल पूरे होने पर, कुछ इस तरीके से बॉलीवुड सितारों ने किया याद…

बॉलीवुड कलाकारों ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर थलसेना और नौसेना के जवानों के साथ फुटबॉल मैच खेला। भारी बारिश के बावजूद अभिनेताओं रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, ईशान खट्टर, शशांक खेतान, डिनो मोरिया, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, करन वाही तथा अन्य ने दक्षिण मुंबई के कोऑपरेज ग्राउंड में रक्षा बलों के साथ मैच खेला।

बॉलीवुड कलाकारों ने इस मौके पर नीली जबकि थलसेना तथा नौसेना के कर्मियों ने लाल जर्सी पहनी। इस मौके पर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और फरहान अख्तर जैसे सितारों ने टि्वटर के जरिये कारगिल की जीत को याद किया।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...