Breaking News

अहमद बने लोहिया वाहिनी अध्यक्ष

सीतापुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद ने अनस अंसारी को नगर सीतापुर का लोहिया वाहिनी अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया हैं। रिजवान अहमद ने बताया कि यह मनोनयन पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए किया गया हैं। इस मनोनयन पर सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंसारी के मनोनयन से समाजवादी पार्टी को बल मिलेगा। अनस ने स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा। जो भी जुम्मेदारिया हमको दी गई है उन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाए गा। और बताया सीतापुर नगर मे घर घर जाकर लौगो को पिछली सरकार और योगी सरकार मे क्या अंतर दिखाई दे रहा है लोगों को बताऐंगे।अनस अंसारी को बधाई देने वालों में एमएलसी आनन्द भदौरिया, सपा जिला सचिव सुहेल अहमद, छात्र सभा जिला सचिव शोभित मिश्रा, लोहिया वाहिनी जिला सचिव जर्रार मंसूरी, कुलदीप यादव, योगेश कुमार, जियाउल हसन(लकी) आदि शामिल रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...