Breaking News

Rain & Landslide, नेवी ने लोगों को सुरक्षित निकाला

केरल में इन दिनों भारी Rain & Landslide की वजह से हालात काफी गंभीर हैं। भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन की मदद से अबतक 55 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं दक्षिण नौसेना को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Rain & Landslide : राहत व बचाव कार्य जारी

इन दिनों केरल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आैर भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। बारिश ने यहां अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली है। राहत व बचाव कार्य जारी है। सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ ने यहां पर कमान संभाल रखी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय नौसेना द्वारा यहां हेल्प ऑपरेशन चलाकर अबतक 55 लोगों को बचाया है।

नौसेना कमान को अलर्ट पर रखा है

केरल के पहाड़ी इलाकों में फंसे 55 लोगों को बचा लिया गया है। भारी बारिश से इडुक्की में जानमाल की काफी क्षति हुर्इ है। इडुक्की जिला प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही में रोक लगा दी है। वहीं पेरियार नदी के जलस्तर को देखकर कोची के बैकवॉटर्स से घिरे वेलिंगडन द्वीप के हिस्सों के भी डूबने की आशंका है। एेसे में भारतीय नौसेना ने दक्षिण नौसेना कमान को अलर्ट पर रखा है। केरल के हालातों पर काबू पाने के लिए शासन भी हर संभव मदद कर रहा है।

मैं लगातार गृहमंत्रालय से संपर्क में हूँ। केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। अब तक इस बारिश आैर भूस्खलन की वजह से बीते 24 घंटों में 26 लोगों की मौत हो गर्इ। -अल्फोंस कन्नामथानम (केंद्रीय मंत्री)

कल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लिया। उन्होंने राज्य के हालात पर लागातार नजर रखी हुई है। उन्होंने 12 अगस्त तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...