Breaking News

बाहर निकलने से पहले जान लें कहां हो सकती है Heavy Rainfall

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दो दिन तक फिलहाल बारिश से राहत नहीं दिख रही है। आज भी कर्इ राज्यों में बिजली की गरज के साथ Heavy Rainfall की आशंका दिख रही है।

Heavy Rainfall होने के आसार साफ

आॅल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक आज भी ओडिशा और उत्तराखंड के कर्इ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना राज्य के तटीय इलाकों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। इसके अलावा आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल आैर पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने के आसार साफ दिख रहे हैं।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की आशंका

वहीं झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम सुहाना रहेगा। पश्चिम अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ इलाके भी आज सराबाेर रहेंगे। पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट, बंगाल की खाड़ी और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में मछुआरों को प्रवेश न करने की नहीं सलाह दी जाती है।

केरल एवं अन्य राज्यों में आ सकती है बाढ़

इन दिनों भारी बारिश से केरल समेत कर्इ राज्यों में बाढ़ की स्थितियां बनी हुर्इ है। इस बार मानसून के कहर बरपाने से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र समेत कर्इ राज्यों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। बता दें कि मानसून ने इस बार देश को अपने सामान्य तिथि से करीब 17 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया था। मानसून इस बार समय से 29 जून को अपने अंतिम पड़ाव पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका था। आम तौर पर यहां मानसून 15 जुलाई को पहुंचता था। मानसून की यह आखिरी सीमा होती है।

About Samar Saleel

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...