Breaking News

Rahul के बचाव में उतरी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए भाषण को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा का कहना है कि (Rahul) राहुल गांधी विदेश मेंं जाकर अपने देश की साख गिराने का काम कर रहे हैं।

Rahul : भाजपा कर रही हिंन्दुस्तानी तहजीब को अलग करने का प्रयास

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब भाजपा का जवाब देने के लिए राहुल गांधी के भाषण के पक्ष में आवाज उठाना शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान ने कहा कि आर.एस.एस और भाजपा हिंन्दुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को अलग करने का प्रयास कर रही है। जिससे यह भी लग रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में किसी भी हद तक जा सकती है। राहुल ने जर्मनी में जो भी कहा उसमें गलत कुछ भी नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा था कि आज देश में नौकरी की नहीं है, किसान सुसाइड कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर किसी का विकास हो। इसी भाषण के बाद भाजपा राहुल पर हमलावर है।

देश की राजनीति में सुधार करना है

भाजपा, आरएसएस पर निशाना युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान ने आर.एस.एस और भाजपा पर निशाना साधते हुए लोगों से कहा है कि वह भाजपा, आरएसएस के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के किसानों, नौजवानों और व्यापारियों का भला करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश की राजनीति में सुधार करना है, तो राष्ट्रीय चुनाव आयोग को सभी छोटे बड़े नेताओं की शिक्षा व योग्यता पर ध्यान देना चाहिए।

राजनीति में कोई भी छोटे बड़े चुनाव हों उसमें नेता की शिक्षा योग्यता कम से कम ग्रेजुएट होनी चाहिए। बिना योग्यता के व्यक्ति को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा जो व्यक्ति जेल में बंद हैं उसे चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए। यदि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस मामले में ध्यान दे तो देश की राजनीति में सुधार हो सकता है और देश का विकास भी तभी मुमकिन है। चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए कि देश की जनता विकास चाहती है।

मौके पर शाहिद खान, मोइन खान, पंकज, वारिस, अलीराम सागर, आसिम अली, अमान खान, सिकंदर अली, फ़िरोज़ खान, अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...