Breaking News

UP मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अरुण जेटली को देखने दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में योगी आदित्यनाथ अरुण जेटली का हालचाल जानने पहुंचे। परन्तु उसके बाद योगी आदित्यनाथ की अमित शाह के घर पर पहुंच गए और उनसे मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से चर्चा की है। उत्तर प्रदेश में मौजूदा स्थिति के अनुसार 60 सदस्यों का मंत्रिपरिषद बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद 47 सदस्यों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। जिनमें से तीन मंत्री सांसद बनने के कारण अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और डॉक्टर एसपी बघेल शामिल हैं।

वहीं बता दें कि मौजूदा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पहले सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पांच मंत्रियों की संख्या कम हो गई है साथ ही सरकार बनने के बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल में एक भी बार फेरबदल या विस्तार नहीं किया गया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...