Breaking News

इसरों ने ट्वीटर पर शेयर करी चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई चांद की पहली तस्वीर, आप भी देखे

 इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेज दी है इस तस्वीर को स्पेस एजेंसी इसरों ने ट्वीट करके लोगों साथ शेयर किया है चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से तक़रीबन 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली है इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया है कि चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन  अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है

तस्वीर में चांद पर दो जरूरी स्थानों, अपोलो क्रेटर  मेयर ओरिएंटेल को दर्शाया गया है आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि चंद्रयान-2 अभियान के तहत शोधयान विक्रम 7 सिंतबर को चांद की सतह पर लैंड करेगा

इसरो ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया था कि चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड का समय लगा चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करेगा

इससे पहले इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गईं पृथ्वी की फोटोज़ साझा की थीं आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर  प्रज्ञान रोवर का उपयोग करेगा जो दो गड्ढों- मंज़िनस सी  सिमपेलियस एन के बीच वाले मैदान में लगभग 70° दक्षिणी अक्षांश पर सफलतापूर्वक लैंडिंग का कोशिश करेगा.

 

About News Room lko

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...