Breaking News

हरियाणा: करनाल में 54 साल की महिला से गैंगरेप, आराेपियों की तलाश जारी

हरियाणा के करनाल में एक 54 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित महिला का इलाज रोहतक के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

करनाल में रेलवे स्टेशन पर बैठी 54 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना बीते 14 अगस्त की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बैठी थी। इस दौरान वहां एक शख्स आया और वो महिला को बहला-फुसलाकर एक औद्योगिक शेड में ले गया।

इसके बाद उसने वहां पहले से मौजूद सात अन्य लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में होश में आने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसका इलाज रोहतक के अस्पताल में चल रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...