Breaking News

Market close कर किया विरोध प्रदर्शन

रायबरेली। कांग्रेसियों ने भारत बंद को लेकर Market close बाजार बन्द कर किया विरोध प्रदर्शन किया। लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश शर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक दीपेन्द्र गुप्ता की अगुवाई मे भारत बन्द के मद्दे नजर लालगंज क्षेत्र के सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार सुबह संस्कृत विद्यालय के पास एकत्रित हुये। उसके बाद समूह मे पैदल मार्च करते हुये लालगंज बाजार मे वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुये जमकर विरोध किया। दोपहर 11 बजे तक तो बन्दी का कुछ असर रहा। उसके बाद व्यापारियो ने दुकाने खोलकर व्यापार किया है।

लगातार Market close  कराने का प्रयास

वहीं कांग्रेसी लगातार Market close बाजार बन्द कराने का प्रयास करते रहे। लोग उनके आग्रह को मानकर दुकान बन्द करते और उनके चले जाने के बाद फिर से दुकान खोल लेते। महेस शर्मा ने कहा कि यह भारत बन्द डीजल पेट्रोल,एलपीजी गैस की बढती कीमतों व आवारा जानवरों से किसानो को होने वाली हानि को लेकर आयोजित किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ साथ अन्य लोगो ने भी वर्तमान सरकार की नीतियो के लेकर विरोध जताया है। दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज की ये बन्दी सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नही है बल्कि आम जनमानस भी बन्दी मे शामिल है। इस मौके पर रवीन्द्र सिंह,राकेश भदौरिया,राजेस सिंह,माना भदौरिया,पवन यादव,मो. अयूब,सुमित यादव,सतीश पासवान,अखिलेश यादव,महेस सिसोदिया,हेमंत शुक्ला,राजनेता,अफजाल,केके श्रीवास्तव,राजकुमार द्विवेदी,नितिन मिश्रा,सुरेश शर्मा,रामगोपाल,सोनू सिंह,राधे सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...