Breaking News

Cyclist के साथ अखिलेश ने लिया संकल्प

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने 227 Cyclist साइकिल यात्रियों को पार्टी कार्यालय पर सम्बोधित किया। ‘लोकतंत्र बचाओं, देश बचाओं‘ साइकिल यात्रा एक दर्जन जनपदों से गुजरते हुए आज लखनऊ पहुंची। 30 अगस्त 2018 से प्रारम्भ साइकिल यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी होते यात्रा का समापन आज 11 सितम्बर 2018 को हुआ। नौजवानों ने अखिलेश यादव को फिर से  सत्ता में लाने का संकल्प दुहराया।

Cyclist में

किशन दीक्षित के नेतृत्व में आई साइकिल यात्रियों में रविकांत विश्वकर्मा, पप्पू साहनी, फिरोज अहमद, अनूप खरवार, जितेन्द्र यादव, ज्ञानू चैरसिया तथा दिलीप कश्यप आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। दिव्यांग अभिषेक सिंह भी पूरी यात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर किरनमय नंदा, रामगोविन्द चौधरी , राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, ओम प्रकाश सिंह, राममूर्ति वर्मा, मनोज पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, कंकर मुंजारे, विकास यादव, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, रोहित शुक्ला, अशोक यादव, राम सागर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...