Breaking News

केरल के बाद आेडिशा आैर आंध्र में चक्रवात के आसार

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर में और उसके आस-पास के पूर्वी इलाकों में हवा के कम दबाव की वजह से चक्रवात के आसार बने हुए हैं। चक्रवात समुद्र तल से करीब 7.6 किमी ऊपर तक जा सकता है। अगले 24 घंटों में यह उत्तर पश्चिम की आेर बढ़ते हुए जल्द ही ओमान तट पहुँच सकता है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी इलाके में भी एक लो प्रेशर बनता नजर आ रहा है। जिसकी चपेट में आस-पास के इलाके आ सकते हैं।

आेडिशा आैर आंध्र प्रदेश चक्रवात की चपेट

बंगाल की खाड़ी में कब दबाव की वजह से आने वाले 48 घंटों में आेडिशा आैर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके इसकी चपेट में आ सकते हैं। दक्षिण-पश्चिमी की आेर से लौटता मानसून बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, तेलंगाना के सभी इलाकों, बंगाल की मुख्य खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य अरब सागर, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों से गुजरेगा। जबकि तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुयी है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आने वाले 4-5 दिनों तक कुछ इलाकों में भारी बारिश आैर तूफान की सम्भावना है।शुक्रवार को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में काफी उमस रही आैर बारिश भी हुर्इ। जम्मू व कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश हुर्इ। करैकल में 12 सेंटीमीटर, कुड्डालोर और नापाट्टिनम में 5 सेंटीमीटर, कारवार, मानवाड़, पुडुचेरी और तुतीकोरिन 4 सेंटीमीटर आैर भरतपुर, मालंजखंड, शिरली, धर्मपुरी और पोर्ट ब्लेयर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गर्इ।

देश का सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज

शुक्रवार को केरल में कुछ स्थानों पर, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों समेत महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप में कल गरज के साथ साथ तूफानी हवाएं भी चलीं। अगर इसके एक दिन पहले के तापमान पर नजर डाला जाये तो देश का सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां 41.2 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज हुआ था। इसके अलावा सबसे ठंडा इलाका पंजाब का भटिंडा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?

भारत में आए दिन लोग ओटीपी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। हर दिन लोगों ...