Breaking News

तितली चक्रवात : भारी बारिश की संभावना

लखनऊ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे तितली चक्रवात का आंध्र प्रदेश आैर आेडिशा के तट से टकराने की आशंका के चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों से गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। गुरुवार को चक्रवात के आंध्र प्रदेश आैर आेडिशा के तट से टकराने की आशंका है। जिससे तटीय इलाकों समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बरसात होने की संभावना बनी हुई है।

तितली चक्रवात के चलते 160 किमी की रफ्तार से हवाएं

चक्रवात के कारण तटीय इलकों में 160 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन हवाआें के कारण आंध्र प्रदेश आैर आेडिशा से जुड़े तटीय इलाकों में एक मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अरब सागर में कम दबाव के कारण ही हरियाणा, चंडीगढ़ आैर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी घाट खासतौर से आेडिशा आैर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके जैसे पश्चिम बंगाल में गंगा का मुहाना, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, झारखंड आैर हिमालयीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने का पूर्वानुमान है।

राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म

एक दिन पहले नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल आैर हिमालय के तरार्इ इलाकों समेत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी आैर लक्षद्वीप में हुई बारिश की वजह से मौसम के तापमान में कुछ गिरावट भी देखने को मिली। इस बीच राजस्थान का फलोदी जहां सबसे गर्म स्थान रहा तो वहीं पंजाब के बालोवाल सौंखरी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...