Breaking News

राम मंदिर के पक्ष में 98 फीसद मुस्लिम

लखनऊ। राम मंदिर Ram Temple निर्माण के लिए अयोध्या में अनशन कर चुके स्वामी परमहंस ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा मंदिर के पक्ष में 98 फीसद मुस्लिम हैं, लेकिन 2 फीसद मुस्लिम आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं। ये कट्टरपंथी मेरी हत्या करना चाहते हैं।

अयोध्या में Ram Temple

दरअसल, अयोध्या में Ram Temple राम मंदिर बन जाने से कट्टरपंथियों की दुकानें बंद हो जाएंगी। कट्टरपंथी नहीं चाहते कि अयोध्या में राम मंदिर बने। मगर, मैं मंदिर के लिए कटिबद्ध हूं। मंदिर के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। सरकार भी पूर्ण रूप से सहमत। उन्होंने कहा कि साल 2019 के पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण।

उधर, राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हलचल शुरू हो गई है। चक्रपाणि व मुगल वंशज प्रिंस तुसी अयोध्या पहुंच चुके हैं। जानकी घाट बड़ा स्थान पर वह बैठक कर रहे हैं। महंत जन्मेजय शरण के स्थान पर बैठक हो रही है। बताते चलें कि महंत जनमेजय शरण राम मंदिर निर्माण न्यास समिति के अध्यक्ष हैं।
राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने राम मंदिर निर्माण पर अयोध्या में कहा कि दिसंबर 2018 तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तपस्वी छावनी के संत स्वामी परमहंस दास का आमरण अनशन सफल होगा। सुनवाई के दिन 29 अक्टूबर के पहले ही 27 अक्टूबर को ही संकेत मिल जाएंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...