Breaking News

डांडिया नाइट : सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ। योजकों और उनके बीच हुए विवाद के बाद उन्होंने ‘डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी’ कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया। इधर, टिकट लेकर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने हंगामा कर दिया।

डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी के लिए ढाई हजार का टिकट

जानकारी के मुताबिक लोगों ने इस कायक्रम में शामिल होने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये के टिकट खरीदे थे। इसके बावजूद सपना कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। हालांकि देर शाम तक लोगों को इस बात की जानकारी नहीं दी गयी थी। यही कारण था कि उत्साह से भरे दर्शकों ने सपना को देखने के लिए हूटिंग शुरू की। इसी बीच मंच पर पहुंचे आयोजकों ने लोगों को बताया कि सपना इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही हैं। जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक भड़क गए और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। लोगों ने मंच पर मौजूद आयोजकों पर पत्थरबाजी भी की। हंगामें और पत्थरबाजी के बाद मची भगदड़ में तीन से चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर करीब 5 हजार दर्शक सपना का डांस देखने के लिए पहुंचे थे।

ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट करा रहा था प्रोग्राम

ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट की ओर से सपना का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन हंगामा बढ़ता देख आयोजक ने मौके से भाग निकले में ही अपनी भलाई समझी। लोगों द्वारा लिखित दें पर सूचना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...