Breaking News

AAP के प्रांतीय सचिव ने दिए संगठन में फेरबदल के संकेत

लखनऊ। रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी AAP अवध प्रांत कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक करेगी। जिसमें प्रांतीय कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे और सर्वसम्मती से संगठन में कुछ फेरबदल भी किया जायेगा। ये जानकारी प्रांतीय सचिव ब्रजेश तिवारी ने दी।

AAP : 4 राज्यों के पुनर्गठन को लेकर हस्ताक्षर अभियान

अवध प्रान्त अध्यक्षा ब्रज कुमारी ने बताया की उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में पुनर्गठन की मांग को लेकर प्रांत के 21 जनपदों सहित प्रदेश के सभी जनपदों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले, विधानसभा, वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मार्केट, चौराहों और घर-घर जाकर हस्ताक्षर प्रपत्र भरवाने का काम बखूबी कर रहे हैं। इस हस्ताक्षर अभियान को जनता का भी समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें – Vladimir Putin : अमृतसर हादसे पर रूस के राष्ट्रपति ने जताया दुःख

उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश में पार्टी कुछ चुनिन्दा सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी, जिसका निर्णय जल्द ही केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जायेगा। संगठन को बूथ लेवल तक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर नये चेहरों को जिम्मेदारी दी जाएगी और कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों को उनके कार्य का बंटवारा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – Raja Bhaiya : राजनीति की रजत जयंती पर करेंगे नई पार्टी बनाने की घोषणा

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...