Breaking News

फर्जी Lieutenant colonel गिरफ्तार

लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कैंट क्षेत्र में Lieutenant colonel लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर घूम रहे एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, लाइसेंसी रिवाल्वर, कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

खुद को Lieutenant colonel बताने वाले जालसाज की पहचान

खुद को Lieutenant colonel बताने वाले जालसाज की पहचान बहराइच निवासी अरविंद मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अरविंद मिश्रा सेना में भर्ती के नाम पर लोगों से रुपये लेता था।

लैपटॉप में नौकरी के लिए उसके जाल में फंसने वालों की लिस्ट मिली है। अरविंद से पूछताछ जारी है। उसके पास से बरामद हुए लैपटॉप में कई अन्य राज्यों के युवाओं की भी डिटेल मिली है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि इस फर्जी कर्नल की ठगी का जाल दूसरे राज्यों में भी फैला हुआ है।

अरविंद की पहली शादी 2003 में देहरादून निवास कविता भसीन पुत्री सुभाष से हुई थी। औलाद नहीं होने के बाद 2009 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उसने जीवन साथी डॉट कॉम पर खुद को आर्मी अफसर बताकर 2017 में कश्‍मीर निवासी हिना से दूसरी शादी की। अरविंद ने टाटा रिम, आइडिया कंपनी में लुधियाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जयपुर और अंबाला में नौकरी की। इस दौरान उसे 12 लाख का पैकेज मिलता था। अंसल में उसने अपनी मां के नाम से फ्लैट लिया हुआ है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...