Breaking News

शीत मानसून : यहां हो सकती बारिश, मौसम विभाग ने जताए आसार

हाल ही में दक्षिण-पश्चिम मानसून जाने के बाद अब पूर्वोत्तर मानसून/शीत मानसून तेजी से सक्रिय होता जा रहा है। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने से भारत के उत्तर पूर्व की आेर से चलने वाली हवाआें से तापमान में गिरावट होना संभव है। इससे ठंड में भी इजाफा देखा जा सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की आशंका जताई है। वहीँ कुछ इलाकों में आज काले घने बादल छाए रहेंंगे।

शीत मानसून : सबसे गर्म बाड़मेर तो सबसे ठंडा अलवर रहा

वहीं हाल ही बने एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अफगानिस्तान आैर उसके आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से हवाएं काफी तेज चल रही हैं। सेंट्रल पाकिस्तान में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हालात गंभीर है। इसका असर भारत के कुछ हिस्सों में भी दिख रहा है। पाकिस्तान से सटे दक्षिण पश्चिम राजस्थान आैर उसके आसपास के इलाकों में कल से धूल भरी आंधी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं आज पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2­-3°C ऊपर रहने की संभावना हैं। यहां एक दिन पहले कुछ इलाकों में काफी कम तापमान तो कुछ इलाकों में काफी ज्यादा तापमान रिकाॅर्ड किया गया है। कल पश्चिम राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 38.8°C उच्चतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं पूर्वी राजस्थान का अलवर देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां 11.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...