Breaking News

Irfan : जल्द करेंगे वापसी

मुंबई। इरफ़ान Irfan जल्द ही अपने घर मुंबई लौटने वाले हैं। वे लंबे समय से लंदन में अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करवा रहे थे। अब उनका इलाज पूरा हो चुका है और जल्द ही वह मुंबई लौट आएंगे।

Irfan की चाहत है कि

कहा तो यह भी जा रहा है कि इरफ़ान Irfan की चाहत है कि वह वापस आते ही फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दें। इसलिए वह सबसे पहले हिंदी मीडियम के सीक्वेल की ही शूटिंग शुरू करेंगे। हिंदी मीडियम उनके अपने होम प्रोडक्शन की ही फिल्म है। और हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने लंदन में जाकर इरफ़ान से मुलाकात भी की थी। खबर यह भी है कि इरफ़ान फिलहाल एक साल में ज्यादा फिल्में नहीं करेंगे। चूंकि उन्हें डॉक्टर ने आराम करने की भी सलाह दी है। ऐसे में दीपिका और इरफ़ान वाली फिल्म जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज करने वाले थे, फिलहाल वह इस पर काम नहीं कर रहे हैं।

दीपिका भी अपनी लक्ष्मी अग्रवाल वाली फिल्म में व्यस्त हैं। साथ ही उनकी शादी भी है। मुमकिन है कि इरफ़ान अपनी हिंदी मीडियम को पूरी करने के बाद उस फिल्म से जुड़ जाएं, तब तक दीपिका भी फ्री हो जाएंगी। इरफ़ान को दर्शकों ने पिछली बार फिल्म ब्लैक मेल में देखा था। इरफ़ान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

आपको बता दें कि, इरफ़ान खान इन दिनों लंदन में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से संपर्क बनाए हुए हैं। वे कभी अपनी तस्वीर तो कभी कुछ कमेंट शेयर करते रहे हैं जिससे उनके फैंस को उम्मीद थी कि वे जरूर बीमारी को हराकर घर लौटकर आएंगे। इरफान ने महीनों पहले अपनी बीमारी को लेकर ट्विट किया था कि, ’जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।’

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...