Breaking News

Girl students का भविष्य सुरक्षित नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ। वर्तमान सरकार में बच्चियों/छात्राओं Girl students का भविष्य सुरक्षित नहीं है, यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते समय कही ।

Girl students-नौजवानों का उत्पीड़न

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार Girl students छात्राओं-नौजवानों का उत्पीड़न कर रही हैं। परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं। रोजगार का बड़ा सवाल है। ऐसे में पूरे देश की युवा पीढ़ी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से उम्मीद लगाये बैठी है। छात्रों-नौजवानों की बेरोजगारी का संकट सिर्फ श्री अखिलेश यादव ही दूर कर सकते हैं। कार्यक्रम में इलाहाबाद और गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्री अखिलेश यादव को परिसर में आने का आमंत्रण भी दिया।

छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उदय प्रकाश यादव (अध्यक्ष), सत्यम सिंह सनी (संयुक्त मंत्री), गोरखपुर विश्वविद्यालय की अन्नू प्रसाद (अध्यक्ष प्रत्याशी), सूरज यादव (उपाध्यक्ष प्रत्याशी), सुधीर कुमार यादव (महामंत्री प्रत्याशी), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के दिगवंत पाण्डेय (महामंत्री), पी.जी. कालेज गाजीपुर के सम्पूर्णानंद यादव (अध्यक्ष), रामजी सहाय पी.जी. कालेज रूद्रपुर देवरिया के राजन यादव (अध्यक्ष), बी.आर.डी. पी.जी. कालेज देवरिया के श्रवण शर्मा (उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पारसनाथ यादव और अरविन्द सिंह गोप, सदस्य विधान परिषद एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजनसभा विकास यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा राहुल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा दिग्विजय सिंह देव की उपस्थिति रही।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...