Breaking News

भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति,यह गृहमंत्री का बेहद हास्यास्पद बयान-डा0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह अब ज्ञानी के साथ साथ भविष्य वक्ता भी हो गये हैं। यही कारण है कि उनकी भविष्यवाणी के अनुसार 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जायेगाा। उनके द्वारा अपने इस वक्तव्य के साथ प्रस्तुत तथ्य नकारात्मक होने के साथ साथ हास्यास्पद भी हैं। गृह मंत्री का यह कहना कि पाकिस्तान से यदि एक गोली चली तो हिन्दुस्तान की गोलियां गिनी नहीं जा सकेगी,बड़ा हास्यापद और आश्चर्यजनक वक्तव्य प्रतीत होता है जैसे कि उनके प्रधानमंत्री लगभग 5 साल से 56 इंच का सीना बताते हुये नहीं थके उसी तरह गृह मंत्री पाकिस्तान के खिलाफ शब्दों की आग उगलने से नहीं चूकते।

कानून का राज स्थापित नहीं : अहमद

डा0 अहमद ने कहा कि गृह मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ की कानून व्यवस्था अब तक नहीं सुधार सके जहां दिन दहाड़े हत्या लूट,बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। प्रदेश की सरकार भाजपा के राज में गुण्डे माफिया खुलेआम घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। देश का वह गृह मंत्री जिसके पास पूरे देश की कानून व्यवस्था की बागडोर हो वह अपने ही संसदीय क्षेत्र में नाकाम साबित हो रहा है।

उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ वर्ष पहले कह चुके थे कि गुण्डे माफिया या तो जेल में होगे या पुलिस द्वारा ठोक दिये जायेगे। सैकड़ो बेगुनाह लोग पुलिस की गोलियों का शिकार भी बने फिर भी आज तक प्रदेश न कानून का राज स्थापित नहीं हो सका। राजधानी में ही हत्या लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जहां प्रदेश के सरकार के सारे मंत्री बैठते हैं।

भाजपा जनता का ध्यान मुददों से भटकाकर

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की सरकार जनता का ध्यान वास्तविक मुददों से भटकाकर अन्य क्षेत्रों में व्यस्त रखना चाहती है जिससे उसको राजनीतिक स्वार्थ हासिल हो सके। यही कारण है कि वह समय-समय पर मन्दिर-मस्जिद, शमसान-कब्रिस्तान, औरंगजेब-टीपू सुल्तान आदि स्लोगनों के साथ अन्य विभिन्न कुचक्रों को तैयार करती रहती है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...