Breaking News

71 कन्याओं का विवाह धार्मिक एवं वैदिक रीति से संपन्न

फतेहपुर। अखंड परमधाम मवई फतेहपुर में 71 बेटियों का वैवाहिक कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास एवं धार्मिक रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रों से परम पूज्य गुरुदेव युगपुरुष स्वामी परमानंद महाराज के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। इस भव्य सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में सुदूर से आये हुए लोगों ने भी नव दम्पत्तियों को अपने आशीर्वाद से अभिभूत करते हुए सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
बेटियों के विवाह का गुरुदेव का संकल्प पूर्ण
प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आये हुए वर वधू की जोड़ियां शादी के सजे-धजे मंडप में काफी सुन्दर दिख रही थी। स्वामी ज्योतिर्मय आनंद महाराज ने खुद मंच की पूरी व्यवस्था को संभाल रखा था सभी जोड़ों को नाम, पिता का नाम लेकर उन्हें उनका स्थान देते हुए सुनियोजित रूप से कार्यक्रम किया गया। जिससे 71 कन्याओं का विवाह में संपन्न हो सका। इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए गुरुदेव का जो संकल्प था वह पूर्ण हो गया। उन्होंने अपने आशीर्वाद से सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर सभी के मंगल जीवन की शुभकामनाओं का आशीर्वाद दिया। वर वधू एवं उनके माता पिता भी इस सर्व धर्म सर्वजातीय विवाह कार्यक्रम में अपने आप को भागीदार मानकर प्रफुल्लित महसूस कर रहे थे। स्वामी जी की ओर से गृहस्थी के संपूर्ण सामान से युक्त भेंट भी नवदम्पतियों को प्रदान की गयी। जिसे पाकर उन्होंने स्वामी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दिव्यांग जोड़े महेश कुमार ज्ञानवती ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया गुरुदेव की कृपा से उन्हें अपना जीवन साथी मिल गया अब उंहें अपनी जिंदगी किसी दूसरे के सहारे नहीं काटनी पड़ेगी।

भंडारे में लोगों ने ग्रहरण किया प्रसाद
विष्णु महायज्ञ एवं विवाह यज्ञ के संपन्न होने पर संपूर्ण क्षेत्र की जनता के साथ सुदूर से आए हुए भक्त जनों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी परमानंद ने स्वामी ज्योतिर्मय आनंद को सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौपते हुए उन्हें उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
कार्यक्रम में पूज्य स्वामी परमानंद महाराज ने अगले वर्ष 108 कन्याओं के विवाह को संपन्न करने की मंच से घोषणा की। उन्होंने वैवाहिक जोड़ों से कहा कि योगी बने भोगी नहीं, एक नारी सदा ब्रह्मचारी का उपदेश भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन अपनी जगह मुस्तैद दिखा एवं महिला पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही आकस्मित अवस्था के लिए 108 नंबर गाड़ी पानी के टैंकर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जय कुमार जैकी विजय कुमार राजेश कुमार अग्रवाल, राजीव शुक्ला, स्वामी सिद्ध स्वरूप आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -डाँ0 जितेन्द्र तिवारी

About manage

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...