Breaking News

Divya spandana के ट्वीट ने मचाया बवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना Divya spandana के प्रधानमंत्री पर किए ट्वीट को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है। दिव्या ने सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को शेयर किया था, फिर लिखा – अगर चिड़िया ऊपर से कुछ गिराए।

Divya spandana का आशय

जाहिर है दिव्या स्पंदना Divya spandana का आशय चिड़िया की बीट से है। इस ट्वीट के सामने आते ही भाजपा भड़क उठी। पार्टी ने इसे कांग्रेस की संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक बात कहने में जरा भी नहीं हिचकती। उसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा का खयाल नहीं है। यह कांग्रेस का असली चरित्र है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का बुधवार को लोकार्पण हुआ था। दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। दिव्या के ट्वीट के जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, यह कांग्रेस के अहंकार की भाषा है। इस भाषा में किसी का कोई महत्व नहीं है। कभी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री को नीच बताते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं और अब दिव्या प्रधानमंत्री पर चिड़िया का तज्य पदार्थ गिरने की ओर इशारा कर रही हैं।

पात्रा ने कहा, कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ भद्दी भाषा के इस्तेमाल का कोई मौका नहीं छोड़ती। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। उसका अहंकार उसे भाषा की इस खामी को समझने नहीं देता। यह कांग्रेस की परिवारवादी सत्ता का परिचायक है, जिसे मेहनत से प्रधानमंत्री बना व्यक्ति बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा की भर्त्सना का जवाब देने दिव्या एक बार फिर ट्विटर पर आईं और कहा, उनके विचार खुद के हैं। सत्तारूढ़ दल के किसी आक्षेप से वह विचलित होने वाली नहीं हैं। फोटो देखकर जो उचित लगा, वही लिखा।

 

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...