Breaking News

Model house : बच्चों ने दिए ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश

लखनऊ। पटाखा लेना बंद करो, प्रदूषण को कम करो। दीपावली रोशनी का त्यौहार, करें अपनों से प्यार, ग्रीन पटाखे जलाए, पर्यावरण को बचाएं, जैसे प्रेरक स्लोगनों से Model house मॉडल हाउस मांटेसरी नगर निगम स्कूल के बच्चों ने दीपावली मनायी।

Model house : रंगोली,पेंटिंग के ज़रिये मनाई ईको फ्रेंडली दिवाली

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली बनायी गई। कुछ बच्चों ने पेंटिंग भी बनायी। मॉडल हाउस में मांटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं संग यहां की टीचरों ने भी इसमें उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हें बताया गया कि पटाखों से मानव ही नहीं पशुओं तक को नुकसान होता है। यह धन की बबार्दी है। इससे शोर होता है जो कि ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करता है। प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

यहां की प्रधानाचार्या रीता सिंह ने बच्चों से कहा दीपावली का पर्व रोशनी का पर्व है इसलिए इसे दीयों के साथ मनाये।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...