Breaking News

Jeevan प्लाजा की छत अचानक गिरी,कई गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र में Jeevan जीवन प्लाजा की छत गिर जाने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के गिरते ही लोग इधर उधर भागने लगे। शोर शराबा सुनकर लोग भयभीत हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। बिल्डिंग गिरने से किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

Jeevan प्लाजा गिरने से

बताया जा रहा है Jeevan जीवन प्लाजा गिरने से हुए धमाके के बाद पड़ोस के घर में आग लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में लोगों की मदद से मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से मौके पर घर में कोहराम मचा हुआ था। रोड पर गिरे मलबे को हटाने का काम स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस राहत एवं बचाव का कार्य कर रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थीं।

जानकारी के मुतबिक, गोमतीनगर के विराम खंड के 5/21 के हाउसिंग प्लाट में अवैध निर्माण किया गया था। विराम खंड पांच गोमतीनगर में हुसडिय़ा (चंद्रशेखर आजाद) चौराहा के पास जीवन प्लाजा के बगल में स्थित बिल्डिंग गिरी। बिल्डिंग की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। बिल्डिंग के मालिक गोरखपुर निवासी बीजेपी नेता अशोक कुमार पांडेय हैं। बिल्डिंग गिरने से पड़ोसी डॉ बीएल रस्तोगी के मकान में आग लग गई। हुसडिया चौराहे के पास जीवन प्लाजा के सामने ैड।च् बिल्डर्स के ऑफ़िस की छत गिरी, पीछे के हिस्से में निर्माण का कार्य चल रहा था। छत गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग महिला क़ो निकाल कर अस्पताल भेजा गया। मकान में डॉ. की बेटी झरना और माँ शकुंतला देवी के अलावा नीचे किराए पर रह रहे निजी कंपनी के कर्मचारी थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...