Breaking News

Chhatarpur : अखिलेश ने कांग्रेस-भाजपा पर किया तीखा हमला

मध्य प्रदेश। जनपद Chhatarpur छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में फर्क नही है। आज की कांग्रेस गांधी जी की विचारधारा वाली कांग्रेस पार्टी नही है। आज की कांग्रेस ने तो देष को गलत रास्ता दिखाया है। कांग्रेस-भाजपा की नीतियां एवं कार्यक्रम एक है। जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी रूचि नहीं है। भाजपा-कांग्रेस दोनो विकास की बात नहीं करती है।

अखिलेश ने Chhatarpur में कहा

अखिलेश ने Chhatarpur छतरपुर में कहा कि मतदाता वोट डालने के मौके का इन्तजार कर रहें है। इस राजनगर क्षेत्र में जहां विरासत का चुनाव है वहीं समाजवादी के मान सम्मान का भी प्रष्न है। इस क्षेत्र के प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा है। यहां से पूर्व सांसद श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र श्री नितिन चतुर्वेदी बंटी भैया समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है। कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस से पुराना हिसाब किताब भी करना है। यहां सब परिस्थितियां हमारे प्रत्याशी बंटी भइया के पक्ष में है।

श्री यादव ने कहा कि सन् 2014 में मंहगाई कम करने का वादा किया गया था। किन्तु मंहगाई बढ़ गई। घरेलू गैस के दाम हजार रूपए तक हो गए। डीजल-पेट्रोल सब मंहगा हो गया। डालर ऊपर, रूपया नीचे चला गया। नोटबंदी से कालाधन कहां खत्म हुआ?प्रधानमंत्री जी तमाम देशों में घूम आए वहां किसान आत्महत्या नहीं करते। अपने देश में भाजपा के चार साल के षासन में 40 हजार किसानो ने आत्महत्या कर ली,उनकी कोई मदद नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने किसान की मृत्यु पर 5 लाख की मदद की आगे 10 लाख रूपए देने का इरादा है। बेकारी से नौजवान परेशान है। भाजपा धोखा दे रही है।

महाभारत सीरियल के अर्जुन

श्री यादव ने कहा कि यह न्याय का युद्ध है। यहां महाभारत सीरियल के अर्जुन हमारे साथ है और भगवान कृश्ण को मानने वाले लोग भी यहां भारी संख्या में है। ऐेसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देकर इस युद्ध में विजयी बनाइये। उन्होने मतदाताओं से साइकिल चुनाव निशान पर बटन दबाने की अपील की।

जनसभा में महाभारत में अर्जुन का पात्र निभाने वाले अभिनेता, प्रदेष अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,राजनगर प्रत्याशी नितिन चतुर्वेदी(बंटी भईया),सांसद धर्मेन्द्र यादव,सदस्य विधान परिशद गण उदयवीर सिंह, डा0राजपाल कश्यप, संतोश यादव सनी,अरविन्द गिरी,वीर सिंह पटेल,मनोज यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...