Breaking News

107 साल बुजुर्ग, राहुल की दीवानी के बर्थडे पर कांग्रेस अध्‍यक्ष ने क‍िया ये काम

राहुल गांधी को चाहने वालों में एक ऐसी दीवानी हैं जो 107 वर्ष बुजुर्ग हैं। जिनके जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने उनके बर्थडे पर खास तोहफा दिया है। राहुल ने उनके बर्थडे पर एक ऐसा काम क‍िया ज‍िसे सुनकर आप भी मुस्‍कुरा उठेंगे…

राहुल बहुत ज्‍यादा हैंडसम द‍िखते

हाल ही में ट्वीटर पर दीपाली सिकंद नाम की एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट क‍िया क‍ि उसकी नानी की उम्र 107 साल है। क्रि‍समस के द‍िन उनका बर्थडे भी है। इतना ही नहीं उसने अपनी 107 साल की नानी के जन्‍मदिन पर केक काटते हुए उनकी एक फोटो शेयर की थी। दीपाली ने बताया क‍ि उनकी नानी राहुल गांधी की बहुत बड़ी फैन हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह राहुल गांधी के नाम पर काफी खुश नजर आती हैं। उनकी हमेशा से ही राहुल गांधी से म‍िलने की चाहत रही है। आज भी उन्‍हें राहुल गांधी से म‍िलने का इंतजार है। खास बात तो यह दीपाली ने इस बात का खुलासा भी ट्वीट में क‍िया क‍ि जब नानी से यह पूछा गया कि‍ आख‍िर वह राहुल गांधी से क्‍यों म‍िलना चाहती हैं तो नानी ने फुसफुसाते हुए जवाब द‍िया क‍ि वह बहुत ही हैंडसम है।

क्रि‍समस और बर्थडे पर तोहफा

दीपाली का यह ट्वीट लोगों के साथ ही राहुल गांधी को भी बहुत पसंद आया। सबसे खास बात तो यह है क‍ि राहुल ट्विटर पर किसी को इतनी तवज्‍जो नहीं देते हैं लेक‍िन उन्‍होंने नानी वाले इस ट्वीट पर उत्‍तर द‍िया। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि राहुल गांधी ने रिट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि ड‍ियर दीपाली, अपनी खूबसूरत नानी को जन्मदिन और क्रिसमस की शुभकामनाएं दें। इतना ही नहीं उनकी तरफ से भी उन्हें गले भी लगाएं। इतना ही नहीं इसके बाद राहुल गांधी ने खुद दीपाली की नानी को फोन करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ऐसे में दीपाली की नानी की हैंडसम से द‍िखने वाले राहुली गांधी से बात करने की इच्‍छा पूरी हो गई है। क्रि‍समस पर और बर्थडे पर यह उनके ल‍िए एक बड़ा तोहफा था।

About Samar Saleel

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे: संरक्षा महासम्मेलन के दौरान आयोजित की गईं विभिन्न विषयों पर कार्यशाला

• मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार और वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा शिल्पी कन्नौजिया ने ...