Breaking News

पुलिस एसआई भर्ती आंसर शीट नए साल में जारी

लखनऊ। यूपी पुलिस की एसआई भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा आंसर की व रिस्पांस शीट नए साल में 2 जनवरी को सुबह 10 बजे पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को www.uppbpb.gov.in पर जाकर अपलोड करना होगा। भर्ती बोर्ड के आईजी वितुल कुमार ने बताया कि 3307 पदों के लिए 12 से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई थी। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प या आंसर-की में कोई त्रुटियां प्राप्त होती हैं। तो वह नौ जनवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। अन्य किसी भी माध्यम से आ​पत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

ऐसे दर्ज कराये आपत्ति

अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा के समय हल किए गए प्रश्न और उनके उत्तर विकल्प के साथ प्रदर्शित होंगे। उसके बाद अपनी आपत्ति को दर्ज किया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...