Breaking News

दक्षिण अफ्रीकी प्रतियोगिता में कश्मीरी चिली चिकन समोसे ने बाजी मारी

जोहानिसबर्ग। भारत के व्यंजनों में से एक समोसे ने देश में ही नहीं ​बल्कि विदेशों में अपनी लोकप्रियता कायम करते हुए अपनी जगह बनाई है। भारत के पसंदीदा नाश्ते में से एक समोसे ने दक्षिण अफ्रीका में प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है।

विदेशी खानपान को छोड़ा पीछे

चॉकलेट, काजू और अन्य विदेशी खानपान की चीजों को पीछे छोड़ते हुए कश्मीरी चिली चिकन से भरे समोसे ने दक्षिण अफ्रीका की एक प्रतियोगिता में परचम लहराया है। दरअसल इस प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लिए सबसे बड़े राष्ट्रीय समाचार-पत्र ने किया था। सलमा अग्जी ने इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता में समोसे की विधि उनकी बेटी ने भेजी थी। समाचारपत्र ने अग्जी के हवाले से कहा, ‘मुझे खाना पकाना पसंद है और मैं हमेशा खाना बनाने की विधि में कुछ बदलाव कर कुछ नया करने में विश्वास करती हूं।’

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...