Breaking News

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सहीम ने बढाया देश का गौरव

लखनऊ। डॉ सहीम ने अपनी पढ़ाई और मेहनत के बल पर अंतराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। इन्टिग्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर कार्यरत कोठी पालपुर अमेठी निवासी डॉक्टर सहीम ने स्लोवाकिया सरकार से अंतराष्ट्रीय प्रोफेसर्स और शोधकर्ताओं को दिये जाने वाली छात्रवृति को प्राप्त करते हुए देश का गौरव बढाया है।

दुनिया के प्रतिभावानों में बनाई जगह

पूरी दुनिया के 71 छात्रवृति प्राप्त करने वालों में भारत के 6 लोगों को छात्रवृति प्राप्त हुई है। जिनमें से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के निवासी डॉ0 सहीम अहमद ने अपनी प्रतिभा के बल पर छात्रवृति हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। डॉ0 अहमद को इंस्टीट्यूट ऑफ मेलीकूलर बायो मेडिसिन मे छात्रवृत्ति के अलावा नेशनल अकेडमी ऑफ मेडिकल साइन्स एनएएमएस की मेंबरशिप भी प्रदान की है। डॉक्टर अहमद की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरन्वित किया हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...