Breaking News

Praveen Togadia : भाजपा ने कराई बुलंदशहर की घटना

लखनऊ। अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया Praveen Togadia बुधवार को अपने संगठन की समीक्षा और स्थानीय कार्यकर्ताओं से बैठक को लेकर महानगर पहुंचे। यहां उन्होंने सोमवार को बुलंदशहर में हुई हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Praveen Togadia ने कहा

पत्रकारों से बातचीत में प्रवीण तोगड़िया Praveen Togadia ने कहा कि जब एक शहर में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थे और इतना पुलिस बल लगा था, उसके बावजूद गौकशी की घटना कैसे हो गयी। ये अपने आप में बड़ा सवाल है। निश्चित रूप से ये सब दंगा कराने के लिए हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए।

विश्व हिन्दू परिषद से बाहर होने और पीएम मोदी से अलगाव के बाद प्रवीण तोगड़िया लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। देश में अपना संगठन भी जमीनी स्तर पर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बुलंदशहर की घटना को पूरी तरह प्रयोजित बताया कि उन्हें लगा कि इतनी संख्या में मुसलमान हैं दंगा भड़क सकता है। इसलिए ये सब कराया। ताकि आने वाले चुनावों में वोटों का ध्रुवीकरण हो सके।
यही नहीं प्रवीण तोगड़िया ने बुलंदशहर में घटना एके बाद गांव खाली होने पर कहा कि अब मुगलों का शासन नहीं है। भाजपा सरकार में हिन्दू घर छोड़कर भाग रहे हैं ये बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि जो नामजद हैं उन्हें गिरफ्तार करिए। नयायालय उन्हें सजा देगा।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...