Breaking News

Parineeti भी शादी करने के मूड में

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनकी छोटी बहन एक्ट्रेस Parineeti  परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। आपको बता दें कि परिणीति प्रियंका-निक की शादी में काफी लाइमलाइट रही हैं। वहीं इसी के साथ परिणीति शादी में प्रियंका की ब्राइड्समेड के रूप में भी नजर आईं। आपको याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर पार्टी होस्ट की थी।

Ireland : गर्भपात पर लगा प्रतिबंध हटा

Parineeti और उनके बॉयफ्रेंड चरित

इस पार्टी में प्रियंका और निक के दोस्तों के साथ ही Parineeti  परिणीति और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चरित देसाई भी मौजूद थे। मुंबई मिरर के अनुसार परिणीति और चरित जल्द ही शादी कर सकते हैं। ये दोनों एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं और अब ये अपने इस रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाने के मूड में हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि परिणीति और चरित की मुलाकात 2016 में ड्रीम टूर कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। इस टूर पर उनके साथ कैटरीना कैफ, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। इस इवेंट पर चरित ने बिहाइंड द सीन्स वीडियोज बनाने की जिम्मेदारी ली थी। इस टूर के बाद 2017 से ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...