Breaking News

जावेद मलिक बने BJP Minority front के क्षेत्रीय प्रभारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority front) उत्तर प्रदेश की बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, सह प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान मे रखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद मलिक को अवध क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही मोदी व योगी सरकार के लाभार्थियों की सूची तैयार कर संपर्क करने का काम भी सौंपा गया। जिससे लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने मे मदद मिलेगी। सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक होगा।

मुस्लिम क्षेत्रों में भाजपा को वोट प्रतिशत बढाने

जावेद मलिक ने अवध क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया व लोकसभा चुनाव में मुस्लिम क्षेत्रों में भाजपा को वोट प्रतिशत बढाने का भरोसा दिलाया। जावेद मलिक के अवध क्षेत्र प्रभारी बनने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शफात हुसैन, महानगर अध्यक्ष जीशान खान, अवध क्षेत्रिय अध्यक्ष असद हुसेन, मिडिया प्रभारी मोहम्मद अनीस, जिलाध्यक्ष आवेश खान, प्रवीण श्रीवास्तव, मौलना ज़िरगाम ने शुभकामनाएं दीं।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...